मुख्य सामग्रीवर वगळा

कच्छी दाबेली

कच्छी दाबेली 

आवश्यक सामग्री-

पाव - 8

मक्खन - 2 टेबल स्पून

मीठी चटनी - आधा कप

लाल या हरी चटनी- आधा कप

मसाला मूगफली - 2 टेबल स्पून

पतले सेव - आधा कप

हरा धनियां - बारीक कटा हुआ आधा कप

अनार के दाने - आधा कप

दाबेली मसाला-

साबुत धनियां - 2 छोटी चम्मच

जीरा - 1 छोटी चम्मच

लाल मिर्च - 1

दाल चीनी - एक इंच का टुकड़ा

लौंग - 2

काली मिर्च - 3-4

दाबेली स्टफिंग-

आलू - 4

टमाटर - 2

हरी मिर्च - 1

अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा

मक्खन - 1 टेबल स्पून

तेल - 1 टेबल स्पून

जीरा - आधा छोटी चम्मच

हींग - 1 पिंच

हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच

चीनी - 3/4 छोटी चम्मच (यदि आप चाहें)

नीबू का रस - 1 छोटी चम्मच(यदि आप चाहें)

नमक - स्वादानुसार (आधा छोटी चम्मच)

विधि-

आलू को उबाल कर छीलिये और बारीक तोड़ लीजिये. टमाटर को धोइये और छोटा छोटा काट लीजिये. अदरक को कद्दूकस कर लीजिये या पेस्ट बना लीजिये. हरी मिर्च को बारीक काट लीजिये.

अब स्टफिंग में मिलाने के लिये दाबेली मसाला बना लेते है.

दाबेली मसाला-

लाल मिर्च को छोड़ कर सारे मसाले गरम तवे पर डालकर हल्के से ब्राउन होने तक भून लीजिये. भुने हुये मसाले ठंडा कीजिये और बारीक पीस लीजिये. दाबेली मसाला तैयार है. इस मसाले को दाबेली स्टफिंग को भूनते समय मिला लेते हैं.

दाबेली स्टफिंग-

कढ़ाई में मक्खन और तेल डाल कर गरम कीजिये, गरम मक्खन में हींग और जीरा डालिये, जीरा हल्का सा भूनने पर अदरक, हरी मिर्च और हल्दी पाउडर डालिये, हल्का सा भूनिये, कटे टमाटर डालिये और टमाटर के मैस होने तक भूनते हुये पका लीजिये. आलू, नमक और दाबेली मसाला मिलाइये और 3 - 4 मिनिट तक चलाते हुये भूनिये. दाबेली स्टफिंग तैयार है, स्टफिंग को प्याले में निकाल कर रख लीजिये.

दाबेली बनाइये-

पाव को 2 साइड से इस तरह काटिये कि वह बची हुई 2 साइड से जुड़ा रहे, तवे को गरम कीजिये, कटे पाव के ऊपर और नीचे थोड़ा सा मक्खन लगा कर, पाव को दोंनो ओर से हल्का ब्राउन होने तक सेक लीजिये.

पाव के काटे गये भाग को खोलिये, खुले भाग के अन्दर दोंनों तरह एक ओर मीठी और दूसरी ओर नमकीन हरी चटनी लगाइये, अब एक चम्मच ऊपर तक भर का दाबेली स्टफिंग रखिये, इसके ऊपर छोटी चम्मच सींग दाना, 1 छोटी चम्मच सेव, 1 छोटी चम्मच हरा धनियां, और 1 छोटी चम्मच अनार दाने रखिये. दाबेली को हाथ से दबा कर बन्द कर दीजिये.

स्वादिष्ट दाबेली तैयार हैं, गरम गरम ताजा दाबेली परोसिये और खाइये.








टिप्पण्या

टिप्पणी पोस्ट करा

या ब्लॉगवरील लोकप्रिय पोस्ट

सोप्पी आणि चविष्ट डाळ बट्टी - मराठी | Dal Batti Recipe in Marathi by The Foodie Indians

          सोप्पी आणि चविष्ट डाळ बट्टी - मराठी  Simple and Delicious Dal Batti Recipe in Marathi by The Foodie Indians  बट्टी : साहित्य : • गव्हाचे पीठ - २ वाट्या •  जाडा रवा - १ वाटी •  तेल गरम करुन - २ टेबलस्पून •  ओवा - १ टि स्पून •  खाण्याचा सोडा - ०.५ टि स्पून •  मीठ -  चवीनुसार •  गरम पाणी (पिठ भिजवण्यासाठी) •  तेल (तळण्यासाठी) कृती: 1. फक्त तेल आणि पाणी सोडुन वरिल सर्व साहित्य एकत्र करून घ्या. 2.मग त्यात तेल गरम करून घालावे . 3. गरम पाणी  घालून  पिठाचा घट्ट गोळा करून घ्यावा. 4.मग त्याचे छोटे छोटे गोळे करून घ्यावे. 5. त्यांना इडलीसारखा आकार द्यावा. 6. सर्व गोळे इडलीच्या भाड्यात एक लोटी/तांब्या पाणी घालून वरती एक इडलीचीच ताटली ठेवून त्या वरती सर्व गोळे ठेवून अर्धा तास फुल गॅसवरती ठेवून त्यांना शिजवून                       घ्यावे, नंतर गॅस बंद करावा. 7.  मग त्या गोळ्यांचे चार तुकडे करून घ्यावेत. 8. मग त्या...

भरवा शिमला मिर्च - हिंदीत

                           भरवा सिमला मिर्च - हिंदी में  साहित्य:  (४लोगों के लिए)  •  शिमला मिर्ची बिच में से काटकर -  8-10 •  प्याज काटकर- 3-4 • 1 बाउल मुंगफली सेक कर पिसी हुई - १ बाउल • हरा धनीया कटा हुआ  •  शक्कर - 3 टि स्पुन • नमक आपके टेस्ट के अनुसार - 2 टि स्पुन • लाल मिर्च पावडर - 2 टिस्पुन •  हलदी पावडर - 1\2 टिस्पुन •   धने पावडर - 2  टिस्पुन •  तेल - 3 टेबलस्पुन कृति:  १. एक बाउल में पिसी हुई मुंगफली,प्याज,हरा धनीया सब मिक्स  कर लिजीए | २. उसी में शक्कर,नमक,हल्दी पावडर,धनीया पावडर ,लाल मिर्च पावडर और हिंग डालियें | ३.  उसे अच्छे से मिक्स किजीए | उपर से  1 टिस्पुन   तेल डाली कर मिक्स किजीए |  ४. वो मिश्रण, बीच में से कटी हुई शिमला मिर्च में अच्छी तरह से भरीये |  ५. कढाई को सभी तरफ से तेल लगायें और उसमें वो भरी हुई मिर्चीया रखीए|  ६.वो कढाई गैस पर रख कर  गैस  ऑन कि...